एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदी छात्रा, मौत

Raebareli Updated Sun, 13 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिंहपुर (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सहेली के साथ गांव के बाहर गई एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सहेली के मुताबिक, छात्रा अपने पिता की मौत से गमजदा थी, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। उसे रोका भी, लेकिन वह नहीं मानी। शोरगुल पर जब तक लोग पहुंचते वह ट्रेन के सामने कूद चुकी थी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्रा की मौत की बाबत सहेली व अन्य परिवारीजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरतनगंज के नौखेड़ा गांव की रहने वाली नीलम (16) कक्षा नौ की छात्रा थी। दो दिन पहले उसके पिता जगदंबा प्रसाद की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। वह खेती-किसानी करते थे। पिता की मौत के बाद से नीलम गुमसुम रह रही थी। शुक्रवार की रात छात्रा अपनी सहेली गुड़िया के साथ नित्यक्रिया के लिए गांव से बाहर गई थी। इसी दौरान वह लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर स्थित अंगुरी गांव के पास ट्रेन की सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतका की सहेली ने बताया कि वह कह रही थी कि उसके पिता की मौत हो गई है। अब वह जीकर क्या करेगी। आत्महत्या करने की बात कह रही थी। उसने बहुत समझाया, लेकिन नीलम ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। ट्रेन के सामने कूदने से उसे रोका, लेकिन वह नहीं मानी। आसपास के लोगों को आवाज दी। लोग जब तक मौके पर पहुंचते, छात्रा की मौत हो चुकी थी। इन्हौंना चौकी इंचार्ज महेशचंद्र का कहना है कि पिता की मौत के गम में छात्रा के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आ रही है। सहेली और परिवारीजनों से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें