एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों की बत्ती गुल

Raebareli Updated Wed, 30 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिवगढ़। क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर सोमवार को जल जाने से पांच सौ घरों की बत्ती गुल हो गई है। इससे उपभोक्ता को परेशानी हो रही है। बिजली गुल होने का खामियाजा मतदान कर्मियों को भी भुगतना पड़ सकता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी देर रात खबर लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। इससे लोगों में आक्रोश है। भवानीगढ़ चौराहे पर रखे 63 केवीए ट्रांसफार्मर से ब्लॉक मुख्यालय, थाना, नहर कोठी के अलावा शिवली, देहली, सूरजपुर, कुंभी सहित 10 गांवों को आपूर्ति होती है। उपभोक्ता ब्रजेश द्विवेदी, जानकीशरण, संतोष, कौशल, गीता देवी, पप्पू पासी, शिवली, बैती, अशर्फीलाल आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से पानी की समस्या बढ़ गई है। व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। वहीं इसी ट्रांसफार्मर से जुड़े 35 बूथों की बत्ती भी गुल हो गई है। यदि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मतदान कर्मियों को भी अंधेरे में रहना पड़ेगा। जेई विजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिली है। जल्द बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें