एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रंजिश में की गई डॉक्टर की हत्या

Raebareli Updated Mon, 09 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई प्राइवेट डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का दावा है कि अब तक की जांच में हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। साथ ही वारदात में मृतक के किसी परिचित का हाथ है। पुलिस मृतक के मोबाइल पर आए नंबर ट्रेस करके हत्या आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कटोरवा मजरे फूला गांव निवासी राजेश सिंह (38) पुत्र राम नरेश सिंह गंगागंज चौराहे पर क्लीनिक चलाता था। रात में अज्ञात हमलावरों ने क्लीनिक में घुसकर राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रविवार को मृतक के भाई लल्लन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिस तरह अज्ञात हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया, उससे गंगागंज चौराहे के लोगों में अब भी दहशत बरकरार है। इलाकाई लोग गुस्से में भी हैं। सीओ तिलोई मुरारीलाल चौधरी के मुताबिक घटना की जांच कराई जा रही है। अब तक की जांच में रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही वारदात में मृत डॉक्टर के किसी परिचित का हाथ है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले मोबाइल पर किन व्यक्तियों के फोन आए थे और उनसे क्या बात हुई थी। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, रविवार को डॉक्टर की मौत से घर पर लोगों की भीड़ लगी रही। परिवारीजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें