एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पांच दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Raebareli Updated Wed, 11 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। मानकों को ताक पर रखकर संचालित दवा की पांच दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा कई मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। ऊंचाहार में एक दुकान पर छापा मारकर दवाओं के नमूने लिए गए हैं। विभाग की ओर से शुरू की गई कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसडीए विभाग की ओर मानकों को ताक पर रखकर संचालित दवा की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में करीब सवा सौ मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्टों के संचालित हो रहे हैं। शासन के बार-बार निर्देशों के बाद भी फार्मासिस्टों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी ने पिछले सप्ताह आधा दर्जन से अधिक दवा की दुकानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में फार्मासिस्ट नहीं मिले। इसके अलावा तमाम प्रकार की अन्य कमियां भी पकड़ में आयी थीं। कई दवाएं भी मानक के अनुरूप नहीं मिली थीं। मानकों को पूरा करने के लिए संचालकों को नोटिस दिया गया, लेकिन कमियाें को पूरा नहीं किया गया। नियमों के विपरीत संचालित ओम मेडिकल स्टोर मनेहरू चौराहा, शशांक मेडिकल हाल घोेरवारा, शिव मेडिकल स्टोर चौदहमील, आदित्य मेडिकल स्टोर देवागंज व मौर्या मेडिकल स्टोर सूची के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही इन लाइसेंसों को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। विभाग ने अलावा विश्वा मेडिकल स्टोर दरीबा सहित कई दवा की दुकानों के संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
ऊंचाहार कस्बा स्थित कुमार मेडिकल हाल से दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य औषधि सुरक्षा अधिकारी सुमित वर्मा ने बताया कि पांच दुकानों के लाइसेंसों को निलंबित किया गया है। कई अन्य दवा की दुकानों के लाइसेंसों को भी जल्द ही सस्पेंड किया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें