एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घर में घुस चचेरी बहन से दुराचार

Raebareli Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना हुई। चचेरे भाई ने घर में घुसकर किशोरी से दुराचार किया। पीड़िता शोर न मचा सके, इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। किशोरी ने किसी तरह कपड़ा निकाला और चीख पुकार मचाई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। वारदात के समय किशोरी घर में अकेली थी। गुरुवार को पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मेें 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। उसके पिता लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले मां भी इलाज कराने के लिए लखनऊ गई थी। घर में किशोरी और उसका छोटा भाई ही था। तीन दिन पहले वह घर में गेहूं धो रही थी। उसका भाई बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही बबलू उसके घर में घुस आया। बबलू रिश्ते में किशोरी का चचेरा भाई है। बबलू ने घर में घुसते ही दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और किशोरी को दबोच लिया। पीड़िता ने शोर मचाना चाहा तो आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उससे दुराचार किया। किसी तरह किशोरी ने मुंह से कपड़ा निकाला और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकला। माता-पिता के घर आने पर किशोरी ने आप बीती बताई। प्रभारी कोतवाल हौसिला प्रसाद अवस्थी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें