एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस में युवक जहरखुरानी का शिकार

Raebareli Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सरेनी (रायबरेली)। लुधियाना शहर से कमाकर घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसकी जेब में रखे 12 हजार रुपये और कपड़ों से भरा बैग पार कर दिया। लालगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेनी थाना क्षेत्र का राजेंद्र कुमार (35) निवासी भोजपुर लोधियाना की एक साबुन फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को वह ऊंचाहार एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। रास्ते में वह जहरखुरानी का शिकार हो गया।
उसने बताया कि कुछ लोगों ने ट्रेन में उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गया। लालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले उसे होश आया तो उसके जेब में रखे 12 हजार रुपये और कपड़ों से भरा बैग गायब मिला। उसने लालगंज स्टेशन पहुंचकर इसकी सूचना जीआरपी को दी। युवक का कहना है कि उसकी समझ में नहीं आया कि यह घटना कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें