रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में 480 सीटों के चल रही दाखिले की प्रक्रिया में शनिवार को तीसरी वरीयता सूची जारी की गई। छात्राओं को दाखिले के लिए 28 जुलाई को बुलाया गया है। 400 से अधिक सीटें लॉक हो चुकी हैं। कुछ ही सीटों के लिए तीसरी सूची जारी की गई है।
इंदिरा गांधी महाविद्यालय में बीए व बीकॉम के लिए काउंसलिंग चल रही है। अब तक दो वरीयता सूची जारी की गई है। जिसके बाद 400 से अधिक सीटों के लिए दाखिले का काम पूरा हो चुका है। बची सीटों के लिए शनिवार को तीसरी वरीयता सूची जारी की गई। इसमें सामान्य वर्ग के 337 अंक, पिछड़ी जाति के लिए 332 अंक और अनुसूचित जाति के लिए 282 अंक पाने वाली छात्राओं को दाखिले के लिए बुलाया गया है। प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने बताया कि 28 को काउंसलिंग होगी। इस दिन काउंसलिंग में शामिल न हो पाने वाली छात्राओं को 31 जुलाई को काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाएगा, लेकिन सीटें फुल हो जाने पर 31 जुलाई की काउंसलिंग निरस्त भी की जा सकती है।