एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री आज से महंगी, बढ़ा सर्किल रेट

Raebareli Updated Fri, 01 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रायबरेली। अब भूमि की रजिस्ट्री 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गई है। एक अगस्त (आज) से लागू हो रहे सर्किल रेट में ग्रामीण क्षेत्र में 15 और शहरी क्षेत्र में 10 प्रतिशत तक रजिस्ट्री के रेट बढ़ाए गए हैं। इस बार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 1900 रुपये प्रति वर्गमीटर रेट निर्धारित किया गया है। इससे पहले औद्योगिक क्षेत्र को अलग नहीं रखा गया था। एम्स के आसपास की जमीन की रजिस्ट्री के रेट इस बार मात्र 10 प्रतिशत ही बढ़ाए गए हैं। पिछले साल यह रेट 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया था। भूमि के बढ़ रहे लगातार भाव के साथ ही विभाग भी पीछे नहीं है। डेढ़ महीने की कड़ी मशक्कत के बाद विभाग ने कृषि व आवासीय भूमि व आवासों के सर्किल रेट बढ़ा दिए हैं। कृषि कार्य के लिए अब रजिस्ट्री कराने के लिए 15 प्रतिशत अधिक स्टांप शुल्क देना होगा। आवासीय प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए भी रेट 10 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। हालांकि शहर के कुछ क्षेत्रों में 10 प्रतिशत से अधिक रेट बढ़ाए गए हैं। रेट बढ़ने के कारण अब क्रेताओं को बैनामा कराने में अधिक धन खर्च करना होगा। मुंशीगंज में डलमऊ रोड पर अभी तक एक वर्ग मीटर भूमि की खरीद पर पहले पांच हजार रुपये खर्च होते थे, अब 5500 रुपये खर्च करने पडे़ंगे। इसके अलावा शहर क्षेत्र में अहमदपुर नजूल, सब्जीमंडी, सुपर मार्केट घंटाघर, विशंभर मार्केट आदि क्षेत्र में पहले 20 हजार का रेट था अब रजिस्ट्री कराने में एक वर्ग मीटर पर 22 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अलग-अलग रेट बढ़ाए गए हैं। शहर के ज्यादातर मोहल्लों में 10 प्रतिशत तक ही सर्किल रेट में बढ़ोतरी की गई है। जिले के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए इस बार अलग से रेट तय किया गया है। शहर क्षेत्र के धौरहरा, बरखापुर, हरचंदपुर, महराजगंज क्षेत्र के बछरावां व शिवगढ़ और लालगंज क्षेत्र के खीरों व सरेनी स्थित औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग से रेट तय किया गया है। सभी स्थानों पर एक वर्गमीटर का रेट 1900 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
शहर के खास स्थानों का सर्किल रेट
मोहल्ला पहले अब
घंटाघर/ सुपरमार्केट 20000 22000
आनंद नगर/ प्रभू टाउन 7200 8000
अहमदपुर नजूल 5200 5800
अमरेशपुुरी कॉलोनी 7700 8500
विशंभर मार्केट 20000 22000
मालखाना 14000 16000
एकता विहार 8800 9800
एम्स के आसपास 5000 5500
(नोट-सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर है। )
इनसेट
अंतिम दिन बैनामे के लिए लगी भीड़
एक अगस्त से सर्किल रेट बढ़ने के कारण गुरुवार को बैनामा कराने वालों की भीड़ उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही लग गई। सदर के अलावा, महराजगंज, लालगंज, ऊंचाहार सहित सभी निबंधन कार्यालयों में खासी भीड़ रही। शुक्रवार से बैनामा कराने वालों को बढे़ सर्किल रेट पर बैनामा कराना होगा।
इनसेट
शहर में सभी क्षेत्रों के सर्किल रेट तय हो गए हैं। एक अगस्त से बढे़ सर्किल रेट में बैनामा होगा। सभी स्थलों से संबंधित डाटा भी कंप्यूटर में फीड करा लिए गए हैं। शासन से मिले प्रारूप के आधार पर डाटा कलेक्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

-नवीन कुमार सिंह
उप निबंधक सदर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें