एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सभासद को तीन लोगों ने लाठियों से जमकर पीटा

Raebareli Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र में रविवार को नगर पंचायत परशदेपुर के सभासद याकूब अंसारी की तीन लोगों ने लाठियों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल सभासद को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशदेपुर कस्बे के पूर्वी काजी का पुरवा निवासी याकूब अंसारी मोहल्ला जुम्मा मस्जिद वार्ड नंबर नौ के सभासद हैं। रविवार को दोपहर को वह अपने क्षेत्र में भ्रमण करने गए थे। इसी बीच मोहल्ले के रहने वाले तीन लोगों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी होने लगी। इसके बाद तीनों ने उनकी लाठियों से जमकर पिटाई कर दी। आसपास के नागरिकों ने किसी तरह बीचबचाव किया। परशदेपुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार पांडेय का कहना है कि घायल सभासद की ओर से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें