एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संविदा चालकों का कार्य बहिष्कार आज रात से

Raebareli Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

संविदा चालकों का कार्य बहिष्कार आज रात से
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। मांगों को लेकर आंदोलित पांच सौ संविदा चालक-परिचालकों ने 20 अक्तूबर रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। संविदा चालक-परिचालक कर्मचारी संघर्ष यूनियन ने एआरएम को ज्ञापन सौंप कर इसकी सूचना भी दे दी है। चालक-परिचालकों का कहना है कि मांगे पूरी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सैनी और शाखा मंत्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि विभाग में कार्यरत चालकों-परिचालकों के समायोजन, समान कार्य का समान वेतन और संविदा श्रम नियमावली बनाने की मांग लगातार की जा रही है। उच्चाधिकारियों, यहां तक उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बोर्ड तक मांगों को पहुंचाया गया। यही नहीं बस में एक बिना टिकट यात्री मिलने पर संविदा समाप्त करने का आदेश वापस नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें