सिंहपुर-इन्हौंना (रायबरेली)। शिवरतनगंज थानाक्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक किशोरी से एक युवक ने न सिर्फ रेप का प्रयास किया, बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी ने रविवार को परिवारीजनों के साथ थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
शिवरतनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी देर शाम गांव के बाहर बंधे जानवरों को खोलकर घर लाने गई थी। इसी दौरान गांव के ही निजामुद्दीन ने किशोरी से रेप का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस पर निजामुद्दीन किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सुबह किशोरी अपने परिवारीजनों के साथ शिवरतनगंज थाने पहुंची और तहरीर दी। एसओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।