एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, 150 घरों की बत्ती गुल

रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 04 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। रविवार की शाम इंदिरा नगर स्थिल आरडीए कॉप्लेक्स परिसर में लगा ट्रांसफार्मर जलने लगा। इससे आरडीए समेत 150 घरों की बत्ती गुल हो गई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों बाद पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने आग बुझाई। घंटों बिजली गुल रहने से नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आरडीए परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में रविवार को अचानक तेज स्पार्किंग के साथ आग लग गई।

इससे ट्रांसफार्मर जलने लगा। आसपास के लोगों में आफरातफरी मच गई। नागरिकों की सूचना पर इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने से आरडीए समेत 150 घरों की बत्ती घंटों गुल रही है। इससे नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इंदिरा नगर नवीन कुमार मिश्रा, मनीष कुमार व अमरेश ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार आग लग चुकी है। इसके बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

देर शाम तक बत्ती गुल रही। इंदिरा उपकेंद्र के अवर अभियंता संजय त्रिवेदी ने बताया कि शॉर्टसर्किट से ट्रांसफार्मर से निकले केबल में आग लगी है। ट्रांसफार्मर सुरक्षित है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें