एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ओबामा की जीत के जश्न में रामपुर वाले भी

Rampur Updated Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। बराक ओबामा की जीत की खबर पर उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए। अमेरिका में हर तरफ उनकी जीत का जश्न था। इस जश्न में अमेरिका में रह रहे रामपुर वाले भी शामिल रहे। भारतीय मूल के लोगों का रुझान शुरू से ही ओबामा के प्रति था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकागो में रह रहीं अमेरिका की अमृत कौर ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि ओबामा की जीत के बाद पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल है। शिकागो से लेकर न्यूयार्क टाइम्स स्कवायर तक लोग सड़क पर उतर आए हैं। हाथों में ओबामा के पोस्टर लेकर नारे लगा रहे हैं। कोई उछल रहा है, कोई कूद रहा है, कोई नाच रहा है कोई गा रहा है। सब अपने-अपने हिसाब से ओबाम की जीत का जश्न मना रहे हैं। भारतीय मूल के लोग भी इस जश्न में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इनमें यहां रह रहे रामपुर के लोग भी हैं।
उन्होंने बताया कि अमेरिका के ओहायो, वर्जीनिया ओहायो, फ्लोरिडा और वस्किोसनि में भारतीय मूल के लोगों ने ओबामा का जमकर समर्थन किया था। इन स्टेट्स में भारतीय मूल के लोगों की बदौलत ही बढ़त हासिल हुई है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने ओबामा के प्रति इसलिए विश्वास व्यक्त किया कि हिंदुस्तान के प्रति उनकी नीतियां पिछले चार सालों के दौरान संतोषजनक रहीं। आउटसोर्सिंग के मुद्दे को लेकर आईटी कंपनियां जरूर कुछ सहमी सी नजर आ रही हैं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान ओबामा ने इस पर अधिक जोर नहीं दिया। अब ओबामा के सामने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें