एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पनवड़िया बिजलीघर में नोकझोंक, हंगामा

Rampur Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। फाल्ट होने से घंटाें बिजली गुल होने से लोगों का पारा चढ़ गया। लोगों ने बिजलीघर में आकर विभागीय अधिकारियों से नोकझोंक की। गरमा-गरमी इतनी बढ़ी की हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने मामले पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनवड़िया बिजली घर में सुबह साढे़ सात बजे अंडर ग्राउंड केबिल बॉक्स बर्स्ट हो जाने से बरेली फीडर की लाइन ठप हो गई। सप्लाई बंद हुए कई घंटों बीते तो लोगों में गुस्सा आ गया और वह बिजली घर जा पहुंचे। उनका कहना था कि अभियंता कार्य ठीक से नहीं कर रहे हैं, जिससे सप्लाई बिगड़ रही है। बिजली अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद मामले को शांत करा दिया गया। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि ओवर लोडिंग के चलते फाल्ट हुआ था। दो व्यक्ति गलत आरोप लगाकर झड़प कर रहे थे। उनके इस व्यवहार पर कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों से भी परामर्श लिया जाएगा। फिलहाल सप्लाई चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें