एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी में नए कलेवर में नजर आएंगे राशन कार्ड

Rampur Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। नया राशन कार्ड नए कलेवर में नजर आएगा। स्मार्ट कार्ड की तर्ज पर बनाए जाने वाले नए राशन कार्ड का प्रारूप खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तैयार कर लिया है। जल्द ही इस नए कलेवर में नजर आने वाले राशन कार्डों की छपाई कराने के बाद नए रंगरोगन में जिला पूर्ति कार्यालयों को जारी कर दिए जाएंगे, जहां से यह उपभोक्ताओं के पास तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कई करोड़ राशन कार्ड भर चुके हैं, जिसकी वजह से इन पर अब राशन विक्रेता राशन की इंट्री तक नहीं कर पा रहे हैं। सरकार ने राशन कार्ड भरने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फिलहाल इन राशन कार्डों को निरस्त नहीं किया है। इसके लिए कुछ माह का समय और दे दिया गया है। यानि फिलहाल जो राशन कार्ड भर गए हैं उन पर अभी तक काम कराया जा रहा है। फिलहाल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अफसर नया राशन कार्ड छपवाने की योजना बना रहे हैं। इस दफा नए कलेवर में राशन कार्ड नजर आएंगे। राशन कार्डों का स्वरूप इस दफा बैंक की पास बुक क ी तरह पूरी तरह स्मार्ट होगा। राशन कार्ड में हर माह कितना-कितना राशन उपभोक्ता ने लिया है उसका विवरण भरा जाएगा। सरकार की कोशिश है कि राशन कार्डों पर राशन कार्डधारक का विवरण कंप्यूटराइज्ड हो जाए। इसके लिए उच्च स्तर पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक नए राशन नए कलेवर में नजर आएंगे। राशन कार्ड वर्ग वार अलग रंग का होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नए तरीके के राशन कार्ड कार्ड धारकों के हाथों में होंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें