एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बसपा नेता ने किया कोर्ट में सरेंडर

Rampur Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में घिरे बसपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। सरेंडर के बाद कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने उन्हें जमानत याचिका मंजूर कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में शहर सीट से बसपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता के खिलाफ आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनको हाजिर होने के लिए सम्मन जारी किए, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए, जिस पर कोर्ट ने पिछले दिनों उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। वारंट जारी होने के बाद अब गुप्ता ने शुक्रवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की गई, जिस पर सुनवाई करते हुए प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें