रामपुर। विभिन्न संगठनों ने संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम कर उन्हें याद किया। संत रविदास द्वारा समाज को बताई गई जीवन की सच्चाई और सच्ची भक्ति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ ने घेर मीर बाज खां मोहल्ले सोमवार को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम किया। राम प्रसाद सागर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। संघ के महामंत्री प्रमोद सागर ने कहा कि भक्ति कालीन युग के कवि संत रविदास जी ने कभी भी मानवीय मूल्यों को परित्याग नहीं किया। उन्होंने बताया कि ईमानदारी से सांसारिक कर्म करते हुए ईश्वर की सच्चे मन से भक्ति की जा सकती है। संत रविदास की भक्ति विलक्षण थी। उन्होंने कहा भी था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। अमर सिंह सागर, रमेश सागर ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता राम प्रसाद सागर और संचालन प्रमोद सागर ने किया। बन्नीलाल सागर, आरडी सागर, प्रेमशंकर सागर, शिव कुमार सागर, सतीश सागर, पन्नालाल सागर आदि थे।
अंबेडकर युवक संघ ने जिला कार्यालय पर विचार गोष्ठी की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सागर ने संत रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि संत रविदास ने समाज को सच्चाई का रास्ता दिखाया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सागर ने संत रविदास के सिद्घांतों पर चलने का आह्वान किया। संचालन धर्मकुमार वाल्मीकि ने किया। कमल अंबेडकर, मनोज सागर, धर्मेंद्र, किशोर कुमार, कुंवर पाल आदि थे।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर के ज्वालानगर स्थित आवास पर संत रविदास जयंती मनाई गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि कोई व्यक्ति जाति से नहीं ज्ञान और आचरण से बड़ा बनता है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख ने कहा कि ऐसे महापुरुष बहुत कम पैदा होते हैं। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कपिल आर्य ने कहा कि संत रविदास ने गुरुमुखी अक्षर बनाकर संस्कृत पढ़ने के लिए प्रतिबंधित समाज के लिए शिक्षा के द्वार खोले। संचालन जिला महामंत्री राजीव मांगलिक ने किया। ओमप्रकाश लोधी, विजय कुमार रावल, शंकर लाल सागर, आशा सागर, रामनिवास, सतेंद्र प्रताप सिंह, जागन सिंह, रामपाल, कृष्ण अवतार, विकास कुमार, सुमित सागर आदि थे।