एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दस टायर ट्रक लूट ले गए बदमाश

Rampur Updated Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मसवासी। मसवासी-बाजपुर मार्ग पर बदमाशों ने चालक-हेल्पर को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। उत्तराखंड के जंगल में दोनों को फेंककर बदमाश ट्रक रुद्रपुर की ओर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुर बस्ती मुरादाबाद का रहने वाला ट्रक चालक अनीस पुत्र भूरा मंगलवार की सुबह पांच बजे उसने क्रे शर से ट्रक लेकर बाजपुर के लिए चला। उत्तराखंड बार्डर से कुछ दूर पहले पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया। चालक-परिचालक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दो बदमाशों ने तमंचे के बलपर दोनों को काबू में कर लिया। एक ने स्टेयरिंग संभाल लिया,दूसरा तमंचा ताने रहा। सीमा पार करते ही दो और बदमाश ट्रक में सवार हो गए। कुछ देर चलने के बाद बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर चालक अनीस और हेल्पर चांद बाबू को रादरपुर- मूलरभोज के समीप जंगल में फेंक गए। किसी तरह बंधनमुक्त होकर दोनों बाजपुर दोराहा पुलिस चौकी पहुंचे और घटना बताई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मसवासी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन सीमाविवाद के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई। बाद में ट्रक मालिक किशनपाल की ओर से बाजपुर में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें