एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्लास्टर कराकर पुराने शौचालय कर दिए नए

Rampur Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। समग्र गांवों के निरीक्षण में विकास कार्यों की पोल खुल गई। अधिकतर शौचालय अधूरे पाए गए। कई पुराने शौचालयों पर प्लास्टर कराकर उन्हें नया बता दिया। इंदिरा आवासों में भी मानकों को अनदेखी की गई। सीडीओ ने प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कैप्टन आलोक शेखर तिवारी शाहबाद के समग्र गांव नदनऊ का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने शौचालयों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो अधिकतर अधूरे मिले। शौचालयों में पीला ईंट का इस्तेमाल किया गया है। पीला ईंट देखकर सीडीओ भड़क गए उन्हें पीला ईंटे हटवाने के निर्देश दिए। कुछ पुराने शौचालयों पर प्लास्टर कराकर उन्हें भी नया दिखाने की कोशिश की गई। सीडीओ ने सीमेंट हटवाकर देखा तो घपला में पकड़ में आ गया। इंदिरा आवास भी मानक के मुताबिक नहीं बनवाए गए हैं। अधिकतर आवास अधूरे मिले। सीडीओ ने 31 मई तक शौचालय मुकम्मल कराने के निर्देश दिए। सीडीओ को ग्रामीणों ने बताया कि आपात्रों के भी आवास बनवा दिए गए। गांव का रहमान शाह कई साल पहले जमीन बेचकर रुद्रपुर में जाकर बस गया है। लेकिन उसकी पत्नी जरीना के नाम का पैसा निकलवा लिया गया। जाब कार्ड धारकों का क हना था उनके बजाए बाहर के मजदूरों से काम कराया जा रहा है। सीडीओ ने गांव के रास्तों का निरीक्षण भी किया। ग्रामीणों ने पेंशन न मिलने की भी शिकायत की। इसके बाद सीडीओ ने समग्र गांवों का घोसीपुरा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें