एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिर्फ भाषणों में पर्यावरण और प्रदूषण की चिंता

Rampur Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। हर कोई प्रदूषण में सांस ले रहा है। लोग तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पर्यावरण बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है, लेकिन सरकारी सिस्टम गंभीर नहीं है। हर साल लाखों पौधे लगाने का टारगेट दिया जाता है जो पूरा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए हर साल प्लान बनाया जाता है। वृक्षारोपण और लोगों में जागरूकता लाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इसके बाद भी प्लान कामयाब नहीं होता। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाय जाता है। इस बार भी दिवस मनाया जाएगा। गोष्ठियों और कार्यक्रमों में लंबे चौड़े भाषण दिए जाते हैं। लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील की जाती है। इसके बाद सब कुछ भूल जाते हैं। वृक्षारोपण के नाम पर भी खानापूरी कर दी जाती है। मसलन चालू वित्त वर्ष में वन विभाग को 469 हेक्टेयर में 304850 पौधे लगाने का टारगेट दिया गया है। अब तक 79.73 हेक्टेयर में 51824 पौधे लग जाने चाहिए थे। लेकिन अभी तक एक पौधा भी नहीं लग सका है। वनों का भी कटान तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें