एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो भाई, मौत

Rampur Updated Mon, 15 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलासपुर(रामपुर)। बरसाती पानी से भरे गड्ढे में नहाने गया बालक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए गया उसका बड़ा भाई भी डूब गया। जब तक दोनों को लोगों ने बाहर निकाला, मौत हो चुकी थी। दो बालकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थान निवासी मनोज कुमार सुमन फूल बेचने का कारोबार करते हैं। उन्होंने एक प्लाट ग्राम नगरिया कलां के सामने राधे-राधे कालोनी में ले रखा है। रविवार की सुबह मनोज फूल बेचने गए हुए थे। घर पर उनके माता पिता के अलावा पत्नी ऊषा देवी और तीन पुत्र विपुल 13 वर्ष, नमन और अमन दस वर्ष थे। तीनों भाई परिजनों से यह कहकर घर से निकले कि वे प्लॉट पर जा रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे प्लाट पर पहुंचने के बाद अमन समीप ही रेलवे लाइन किनारे खंती में भरे बरसाती पानी में नहाने घुस गया। पानी में घुसते ही वह अचानक डूबने लगा। अमन को पानी में डूबता देख उसे बचाने के लिए विपुल भी कूद गया, लेकिन उसे बचाने में असफल रहा। दोनों भाई पानी में डूब गए। बाहर खडे़ नमन ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों बालकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार अशोक कुमार ने उनके घर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें