एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आजम खां पर दर्ज मुकदमे की वापसी की सुनवाई टली

Rampur Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां समेत 29 सपाइयों के खिलाफ दर्ज पुलिया प्रकरण को वापस लेने की मंशा अभियोजन पानी फेर रहा है। कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कोई उपस्थिति नहीं हुआ, लिहाजा कोर्ट को मामले की सुनवाई टालनी पड़ी। अब इस मामले की सुनवाई 03 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार बसपा शासन में राजनैतिक दे्वष के चलते सपाइयों पर दर्ज कराए गए मुकदमों को वापस लेने का आदेश कर चुकी है। कोर्ट में इन केसों को वापस लेने की प्रक्रिया विचाराधीन है। कोर्ट में पुलिया प्रकरण को भी वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। बसपा सरकार में घोसियान मुहल्ला निवासी हसीन अहमद ने शहर कोतवाली में नगर विकास मंत्री आजम खां समेत 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। शासन के विशेष सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से केस वापसी का आदेश जारी किया गया था,जिस पर अभियोजन की ओर से वाद वापसी के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। इस मामले की सोमवार को सुनवाई होनी थी,लेकिन सुनवाई केदौरान अभियोजन की ओर से प्रार्थना पत्र पर बल देने के लिए कोई उपस्थित नहीं हुआ। लिहाजा प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरपी पांडे ने मामले की सुनवाई टालते हुए 03 अगस्त की तारीख मुकर्रर कर दी।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें