एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंदिरों में तैनात रही फोर्स, खुफिया नजर भी

Rampur Updated Tue, 30 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। सावन के पहले सोमवार को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट रहा। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें इस दौरान पूरी व्यवस्था पर नजर रखे रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन का पहला सोमवार दिन भर शांतिपूर्वक बीता। सुबह से ही मंदिरों को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। भमरौवा शिव मंदिर, पंजाबनगर शिवमंदिर में चप्पे-चप्पे पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया था। इसके साथ ही महिला पुलिस बल को भी लगाया गया था। मंदिरों में इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। नगर मजिस्ट्रेट रमाशंकर गुप्ता, सीओ सिटी आले हसन समेत अन्य अफसर भी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर संतोष बहादुर सिंह ने भी मौका मुआयना किया। दिन भर मंदिरों में भीड़ लगे रहने के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें