एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शहजादनगर क्षेत्र में महिला से चेन छीनने का प्रयास

Rampur Updated Sat, 10 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में अपने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की चेन लूटने का प्रयास किया गया। आसपाल के लोगों ने आरोपी युवकों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवकों से पूछताछ कर रही है। गंज थाना क्षेत्र निवासी रुबी अपने पति के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम को ईद मिलने अपने रिश्तेदाराें के यहां पैगंबरपुर जा रही थी। चलती बाइक पर युवकों ने चेन लूटने की कोशिश की। चेन टूट कर महिला के कपड़ों में उलझकर रह गई। इसी बीच महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगाें ने कुछ दूरी तक बाइक सवार युवकों का पीछा कर उनको दबोच लिया। इसी बीच घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें