एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी के दफ्तर में तोड़फोड़

Rampur Updated Sun, 11 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पनवड़िया के पास एक लकड़ी कारोबारी के दफ्तर में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि दफ्तर से डेढ़ लाख रुपये भी लूट लिए गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शादी की मडै़या निवासी खालिद का दो माह पहले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय आसपास के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। शनिवार सुबह को जब खालिद अपने पनवड़िया के पास अपने दफ्तर में बैठा था। उसी समय कुछ लोगाें उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दफ्तर में रखा कंप्यूटर कुर्सी सारा सामान तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। साथ ही युवकों ने उसकी अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये उसका लैपटॉप लूट कर ले जाने लगे। जब उसने इसका विरोध करना चाहा, तो उसको लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में युवक थाने जा पहुंचा। उसने आरोपी लोगों के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। खालिद का आरोप है कि युवक उसके पास से डेढ़ लाख रुपये लूटकर ले गए हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राधवराम मिश्रा ने बताया कि आपसी रंजिश का मामला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें