मिलक। आतंक का पर्याय बन चुके आदमखोर कुत्ते को दस घंटे की जद्दोजहद के बाद मार गिराया गया। ‘आपरेशन डॉग’ की सफलता पर इंस्पेक्टर ने कुत्ते को मारने वाली टीम को नगद ईनाम दिया।
एसडीएम अली हसन कर्नी और सीओ के नेतृत्व में आदमखोर कुत्ते को पकड़ने के लिए पालिका की टीम के साथ दस घंटे ‘आपरेशन डाग’ चलाया गया। रातभर की गई मशक्कत आखिर सुबह रंग लाई। सूचना मिली कि नई बस्ती निवासी रिटायर पुस्कालयाध्यक्ष शिवशंकर लाल मिश्रा पर आदमखोर ने हमला कर दिया है। सूचना पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ लिया और लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। इंस्पेक्टर सुनीत कुमार ने टीम को नगद पुरस्कार दिया।