एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ड्राईवर भर्ती मामलाः तफ्तीश पूरी, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

Rampur Updated Sun, 18 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। नगर पालिका में 22 ड्राइवरों की भर्ती के मामले में पूर्व पालिकाध्यक्ष सरदार जावेद खां और तत्कालीन ईओ नबी जान कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। इस मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश पूरी कर ली है। पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में नगर पालिका रामपुर में 22 चालकों की भर्ती में घपला सामने आया था। सभासदों की शिकायत पर इस मामले की जांच तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट राजेश राय ने की और उन्होंने अपनी जांच में 22 चालकों की भर्ती में धांधली की पुष्टि की थी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने इस रिपोर्ट के आधार पर ही सरदार जावेद खां के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी भी सीज कर दिए थे।
प्रदेश में सपा की सरकार आने के बाद अधिशासी अधिकारी शहंशाह वली ने तत्कालीन पालिकाध्यक्ष सरदार जावेद खां और ईओ नबी जान कुरैशी समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू की। मामले की तफ्तीश सीओ सिटी आले हसन को सौंपी गई। मामले की तफ्तीश शुरू होते ही पुलिस ने पूर्व पालिकाध्यक्ष पर शिकंजा कस दिया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की भी शरण ली थी। सीओ सिटी आले हसन ने बताया कि मामले की तफ्तीश पूरी हो गई है। इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष सरदार जावेद खां के खिलाफ पर्याप्त सुबूत मिले हैं। तफ्तीश में तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार राय की जांच रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही उनके बयान भी लिए गए हैं। सीओ सिटी के मुताबिक मामले की तफ्तीश पूरी होने के बाद चार्जशीट दाखिल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें