एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रैली में भीड़ जुटाने को कार्यकर्ताओं में जोश भरा

Rampur Updated Wed, 09 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैदनगर। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। केंद्र सरकार की नीति और योजनाओं से रूबरू कराया। भरोसा दिलाया कि कांग्रेस ही देश से गरीबी दूर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली की कामयाबी को कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी। मीटिंग और जनसंर्पक कर लोगों से अपील की जा रही है। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी कार्यकर्ताओं के संग सैदनगर क्षेत्र के कई गांवों का भ्नमण किया। रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। खौद चौराहे पर बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल पास कर केंद्र सरकार ने मिसाल कायम की है। बिल पास होने से देश का कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा। भूमि अधिग्रहण बिल पास होने से किसानों को फायदा पहुंचेगा। किसानों को उनकी भूमि का मर्जी के माफिक मुआवजा मिलेगा।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा देश को बांटना चाहती है। जाति और धर्म के नाम पर हिंदु और मुसलमानों के बीच खाई पैदा कर रही है। भाजपा की नीयत और नीति से होशियार रहने की जरूरत है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रमान खां बब्लू और नवेद मियां के बेटे हमजा मियां ने रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की अपील की। इस मौकेपर निक्कू पंडित, हाजी बाबू, शाबू खां, इदरीस अहमद, मुश्ताक अली, कय्यूम, हसनैन, राजा, हाजी शब्बीर, इकरार अहमद, कमाल हुसैन, जमील अहमद, नामे अली, नन्हे भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें