एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

त्योहारों के लिए माइक्रोप्लान तैयार

Rampur Updated Sun, 13 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। एक साथ कई त्यौहारों की जिम्मेदारी को देखते हुए नगर पालिका ने माइक्रोप्लान तैयार कर लिया है। सफाई व्यवस्था से लेकर पथ प्रकाश और पेयजल आपूर्ति के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। साथ ही शहर को चमकाने की जुगत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अजहर खां ने ईओ समेत अन्य विभागाध्यक्षों की एक बैठक की। जिसमें उन्होंने पर्व की तैयारियों को लेकर प्लान मांगा। पर्व के मौके पर विशेष सप्रुाइ अभियान से लेकर पेयजल का विशेष शेड्यूल और शहर को जगमगाने के लिए विशेष प्रयास शुरू हो गए है। निरीक्षकों की टीम तैयार की गई है, जो तय माइक्रोप्लान के तहत हो रही व्यवस्थाओं पर नजर रखेगी। जलकल विभाग ने भी पेयजल तकनीकि समस्याओं को दूर करने के लिए एक पेट्रोलिंग टीम का गठन किया है। यह टीम भ्रमण कर नलकूप, जेनरेटर आदि सिस्टम पर नजर रखेगी। बैठक में ईओ शहंशाह वली खां, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक एमपीएस राठौर आदि अधिकारी मौजूद थे।


चलेगा विशेष सफाई अभियान
-नौमी, दशहरा में विशेष सफाई अभियान चलेगा। दीपावली में भी सफाई व्यवस्था चौकस रखी जाएगी। जबकि बकरीद पर्व पर तीन दिन दो वाहन ओझ उठाने के लिए होंगे। साथ ही गंदगी न फैले इसलिए सफाई नायकों के माध्यम से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पॉलीथिन वितरित की जाएगी। पर्व से पूर्व सड़कों पर चूना डलवाया जाएगा।
विज्ञापन



पेयजल आपूर्ति का प्लान तैयार
-जलकल विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति को प्लान बनाया गया है। बकरीद पर सुबह 5 से दोपहर 12 और दोपहर 2 से रात 10 बजे तक नलकूपों के माध्यम से आपूर्ति दी जाएगी। दीपावली पर्व पर भी पेयजल आपूर्ति सुचारू रखी जाएगी। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेनरेटरों को दुरुस्त रखा जाएगा।


पर्वों पर जगमगाएगा शहर
-शहर की प्रमुख सड़कों पर लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। नौमी, दशहरा और दीपावली को लेकर यह विशेष तैयारी है। खराब बल्व को बदला जा रहा है। साथ ही अन्य तकनीकि खराबियों को भी दूर किया जा रहा है। गली-मुहल्लों में भी यह व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। बकरीद पर भी पथ प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें