एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तैयारी फाइनल, निरीक्षण में जुटे रहे अधिकारी

Rampur Updated Wed, 16 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। बकरीद को लेकर नगर पालिका ने फाइनल तैयारी कर ली है। ईदगाह समेत तमाम स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। निरीक्षकों की टीम और उच्चाधिकारियों ने भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के तमाम वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई नायकों के नेतृत्व में यह कार्य चला। निरीक्षकों को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। ईओ शहंशाह वली खां ने बताया कि शहर में निरीक्षण किया गया। ईदगाह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को जांचा गया। नाले-नालियों की भी युद्ध स्तर पर सफाई कराई है। जिससे नालियां चोक न हो। पथ प्रकाश की व्यवस्था भी जांची गई है। शहर की सड़कों पर डिवाइडरों पर लगी लाइटों को भी जांचा गया। ईओ ने बताया कि ईदुल-अजहा पर ओज के लिए वाहनों को तैयार कर दिया गया है। दो चालकों के नंबर भी शो किए गए है। जिससे यदि ओज के लिए वाहन बुलाना हो तो फोन की सुविधा ली जा सके। तीन वाहन लगातार तीन दिनों तक ओज उठाएंगे।


आज शहर को 15 घंटे होगी पेयजल आपूर्ति
-बकरीद पर्व पर शहर को 15 घंटे पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। जलकल अभियंता मोहम्मद सईद ने बताया कि सुबह 5 से दोपहर 12 और दोपहर 2 से रात 10 बजे तक नलकूपों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


आवारा जानवरों पर नजर रखेंगी टीमें
-ईदुल-अजहा के मौके पर नगर पालिका ने आवारा जानवरों पर नजर रखने के लिए पांच टीम का गठन किया है। सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का चयनित की गई है। ईद की नमाज के दौरान यह टीम पांच स्थानों पर तैनात रहेगी। पांच टीमें सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में बनी है। हर टीम में पांच-पांच सफाई कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। ईदगाह रोड व माला टाकीज के अलावा शाहबाद रोड की दोनों साइड व फरासियान रोड पर यह टीम तैनात रहेगी। नमाज होने से आधे घंटे पहले यह टीम अपने चयनित स्थानों पर तैनात हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें