एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने परिजनों के सामने खाया जहर

Rampur Updated Fri, 25 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मसवासी। मुहल्ला भूवरा में बुधवार को एक प्रेमी युगल ने परिजनों की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में प्रेमी युगल को एक अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन प्रेमी युगल फरार हो गया था, जिन्हें परिजन सुल्तानपुर पट्टी से पकड़ लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहल्ला भूवरा में एक ही समुदाय से जुड़े प्रेमी युगल परिजनों को गच्चा देकर दो दिन पूर्व फरार हो गये। प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका का परिजनों पर लड़की गायब करने का आरोप लगाया तो प्रेमिका के परिजनों ने भी प्रेमी पक्ष पर गायब करने का आरोप लगाते हुए मुहल्ले में शोर शराबा किया। दिनभर दोनों पक्ष पुलिस चौकी में डेरा डाले रहे। दबाव के चलते दोनों परिवारों के लोग प्रेमी युगल को ढूंढने के लिए सुल्तानपुर पट्टी पहुंच गये। दोनों पक्ष अपनी मौजूदगी में प्रेमी युगल को लेकर लौट रहे थे। कि रास्ते मेें दोनों ने आत्महत्या के इरादे से नशीली गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की। आनन फानन में परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गये। दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की और से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला एक जाति का होने की वजह से सुलझने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें