एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Rampur Updated Wed, 30 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। पटना में हुई सिलसिलेवार बम विस्फोट की आतंकी घटना और देश में बढ़ रहे आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपाइयों ने आतंकवाद का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कुछ पार्टियों की तुष्टीकरण की नीति को आतंकवाद को बढ़ावा मिलने का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में गुजरात केमुख्यमंत्री की रैली से कुछ समय पूर्व सिलसिलेवार हुई बम विस्फोट की घटनाओं और देश में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं केविरोध में भाजपाइयों ने पंजाबनगर मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह यादव के नेतृत्व में पनवड़िया चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार की लापरवाही व सुरक्षा को हल्के में लेने की वजह से आंतकवादी यह घटना अंजाम देने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि कुछ राजनैतिक पार्टियों की तुष्टीकरण की नीति की वजह से आतंकवादियों को बढ़ावा मिल रहा है। देश में आतंकवादियों ने अपना जाल फैला लिया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कपिल आर्य ने कहा कि सपा सरकार में बहुसंख्यकों का उत्पीड़न और अत्याचार हो रहा है। शस्त्र पूजन करने वाले हिंदुओं पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इससे बहुसंख्यक समाज में आक्रोश है। जिला महामंत्री राजीव मांगलिक ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने तीन दिन पूर्व राहुल गांधी को शहजादा कहना बंद न करने पर दो दिन में मोदी को चुप करा देने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद हुई सीरियल बम विस्फोट की घटना कुछ और भी इशारा करती है। पुतला फूंकने वालों में पातीरात, प्यारेलाल, पूरन सिंह यादव, राकेश शर्मा, डा. राम बहादुर राठौर, रोशनलाल लोधी, बृजलाल लोधी, राधेश्याम, मनोज यादव, धर्म सिंह यादव, मोहनलाल सैनी, चंद्रपाल यादव, डा. बंगाली उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें