सैदनगर। हंगामे के बीच भारी पुलिस बल की मौजूदगी में क्षेत्र के काशीपुर गांव में राशन की चार दुकानों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। इस दौरान लोगों की पुलिस व एसडीएम समेत अन्य अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई।
काशीपुर गांव में राशन की चार दुकानों का प्रस्ताव लंबे लंबित पड़ा था। गुरुवार को इन दुकानों का प्रस्ताव कराने के लिए एसडीएम रमेश चंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी जनकसुता भारी पुलिस बल के संग गांव पहुंचे। यहां भारी भीड़ की मौजूदगी में हंगामे के बीच राशन की दुकानों के प्रस्ताव रखे गए। प्रस्ताव रखे जाने के बाद समर्थन और विरोध का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लोगों ने एसडीएम को भी घेर लिया और हंगामा किया। बाद में पुलिस की सख्ती के बाद अफसरों ने चारों राशन की दुकान का प्रस्ताव पारित करा दिया। राशन की दुकान फईम, मोहम्मद असलम, कुंवरसेन के नाम दुकान आवंटित कर दी गई। दुकान के प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद इस गांव के ही नहीं आसपास के लोगों को भी जल्द ही राशन मिलने लगेगा। लोग राशन न मिलने से काफी नाराज थे और मामले की शिकायतें अफसरों तक पहुंच रही थीं। इस दौरान भारी संख्या में अफसरों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहे।