एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वाहन लोन भी बांटेगा जिला सहकारी बैंक

Rampur Updated Fri, 20 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) अब वाहन लोन भी देगा। व्यवसाय की भी ऋण सीमा बढ़ा दी गई है। संचालन मंडल ने बैंक के विकास और ग्राहकों की सुविधा को कई और अहम फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक अब तक वाहन लोन नहीं देता था। संचालक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में फैसला लिया कि बैंक अब लघु व्यवसाय और निजी वाहन जैसे कार, आटो रिक्शा, टैक्सी कार, मिनी ट्रक, टैक्सी क्रय करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराएगा। संचालक मंडल ने व्यवसायियों के लिए बंधक/दृष्टि बंधक ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी है। प्रस्ताव रखा कि संपत्ति के विरुद्ध वेतनभोगी/प्रोफेशनल/स्वनियोजित/व्यवसायी/उद्यमी सहित सभी को 10 लाख रुपये का ऋण दिया जाए। बोर्ड ने यह प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में विकास कार्य योजनांतर्गत सितंबर 2013 त्रैमास की मदवार लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा की गई। पता चला कि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं हो सकी है। ऐसे शाखा प्रबंधकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
कमेटी ने मिलकखानम के लिपिक अनिल कुमार मिश्रा के विरुद्ध संचालित अनुशासनिक कार्रवाई के तहत सुनवाई करते हुए निरस्तारण किया गया। चेयरमैन सलीम कासिम ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी बैंक के विकास पर और अधिक ध्यान दें। ग्राहक और किसानों की समस्याएं का तुरंत निराकरण करें। बैठक में सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद अंजुम खां, संचालक जावेद खां, जमील अंसारी, भूपेंद्र कुमार विश्नोई, मोहम्मद यामीन, अब्दुल गनी, आसिम राजा, जाकिर अली खां और बैंक के उप महाप्रबंधक वीके गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें