रामपुर। सीबीएससी एसओ के लिए शिविर लगाए जाने के संबंध में क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मांगे गए स्पष्टीकण के जवाब में अंशकालिक कोच ने सीबीएसई के छात्र पंजीकृत होना बताया है। साथ ही क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पूछे गए सीबीएससी शब्द से अनभिज्ञता जताई इै।
जिला क्रीड़ा अधिकारी केपी सिंह ने 15 दिसंबर को स्टेडियम में तैनात अंशकालिक हॉकी प्रशिक्षक फरहत अली खां से स्पष्टीकरण मांगा था। क्रीड़ा अधिकारी ने कोच से स्टेडियम में किसी सीबीएससी के प्रशिक्षण शिविर के चलाए जाने की बाबत पूछा था। अंशकालिक कोच ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को जवाब दे दिया है। जवाब के मुताबिक अंशकालिक प्रशिक्षक ने सीबीएससी नाम के किसी शब्द से अनभिज्ञता जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास सीबीएसई के छात्र पंजीकृत हैं, उनका शिविर काफी समय से चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी केअनुसार क्रीड़ा अधिकारी ने सीबीएसई के स्थान पर सीबीएससी शब्द का इस्तेमाल किया था। अंशकालिक कोच ने इस शब्द से खुद को अंजान बताया है।