एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकारी खर्च पर टूर करेंगे पशुपालक

Rampur Updated Tue, 24 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। शासन ने पशुपालकों को सरकारी खर्च कर टिप्स देने का फैसला लिया है। पशुपालकों को पशुओं की सही देखभाल के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए पशु अनुसंधान केंद्रों का टूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए खेती के साथ दूसरे व्यवसाय अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। पशुपालन को बढ़ावा देने की भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी पशुओं का तादाद घट रही है। पशुपालक पशुपालन से ज्यादा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। पशुपालक अभी भी अच्छी नस्ल के पशुओं लेकर जागरूक नहीं है। शासन ने आत्मा योजना के तहत पशुपालकों को सरकारी खर्च पर टूर कराने का फैसला लिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी केपी सिंघल ने बताया कि 9 फरवरी को पशुपालक नागपुर जाएंगे। पशुओं की सही देखभाल के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे। सीवीओ ने बताया कि पशुपालकों को पशु अनुसंधान केंद्रों का टूर भी कराया जाएगा। प्रदेश से हर ब्लाक से दो-दो पशुपालकों को नागपुर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पशुपालक 13 फरवरी तक नागपुर में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें