रामपुर। चीनी मिलों ने बक ाया भुगतान दिया नहीं और इस साल के भी करीब 76 करोड़ रुपये ड्यू हो गए। बिलासपुर को छोड़ कोई भी मिल अभी तक एक धेले का भी भुगतान नहीं कर सकी हैं। भुगतान के लिए मिलों को अब तक तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
चीनी मिलें किसानों को पिछले सीजन के करोड़ों रुपये दबाकर बैठ गई हैं। भुगतान के लिए हाय तौबा मच रही है। प्रशासन ने भी अपने स्तर से दबाव बनाया। लेकिन, अभी तक बकाया भुगतान नहीं हो सका है। नये सीजन का भी मिलें भुगतान नहीं कर रही हैं। हालांकि बिलासपुर चीनी मिल करीब पांच करोड़ का भुगतान कर चुकी है। लेकिन राणा और त्रिवेणी ने अभी तक एक धेले का भी भुगतान नहीं किया है। जबकि, 14 दिन के भीतर भुगतान कर देना चाहिए था। चालू पेराई सत्र के भुगतान के लिए भी प्रशासन ने मिलों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि राणा और त्रिवेणी को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस पहले ही भेजा चुका है। उन्होंने भी लगातार दो नोटिस भेजे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा भुगतान करीमगंज की राणा पर ड्यू हो गया है।