एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गन्ना पर्चियों में पकड़ी हेराफेरी

Rampur Updated Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

स्वार। उपजिलाधिकारी ने गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान बाटों पर मोहर न मिलने और एक ही किसान के पास दूसरे नाम की पांच पर्चियां मिलने पर गन्ना सचिव को मिल प्रबंधन के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। कार्रवाई से अन्य क्रय केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर लगातार घटतौली की शिकायत मिलने पर शनिवार को एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जिला सहकारी गन्ना समिति सचिव भूपेंद्र सिंह एवं गन्ना विकास निरीक्षक शंकर सिंह को साथ स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित बिजारखाता गन्ना क्रय केंद्र पर छापेमारी की। उन्हाेंने एक किसान के पास दूसरे नाम की पांच पर्चियां मिलने, तौल कांटे पर मौजूद बाटों पर मोहर न मिलने एवं मानुपर प्रथम में भी एक किसान के पास दूसरे नाम की दो पर्चियां मिलने पर नाराजगी जताई। गन्ना सचिव कोे चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। बाद में गन्ना सचिव भूपेंद्र सिंह ने मानुपर द्वितीय पर पहुंच निरीक्षण किया। यहां किसानों ने गन्ना सही तौले जाने की बात बताई। अचानक छापेमारी से अन्य क्रय केंद्रों पर भी हड़कंप मचा रहा। एसडीएम अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटतौली की शिकायत मिलने पर बिजारखाता, मानपुर प्रथम पर छापेमारी की गई। यहां पर्चियों में हेराफेरी कर गन्ना तौलवाने एवं बाटाें पर मोहर नहीं पाया गया। गन्ना सचिव को जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें