एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धंस गया सैंजनी नदी का पुल

Rampur Updated Mon, 20 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलासपुर। सैंजनी नदी पर बने पुल का एक हिस्सा रविवार को बुरी तरह धंस गया। पुल के धंसने से स्वार मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। हालांकि ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहन गुजारे जा रहे हैं, लेकिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर-स्वार रोड पर करीब चार किलोमीटर दूर चकफेरी मोड़ से आगे सैंजनी नदी पर पुल के टूटे हिस्से का निर्माण एक वर्र्ष पूर्व पीडब्लडी ने किया था। इस पुल पर होकर माठखेड़ा, स्वार समेत सैकडों गांवों को लेागों का रोजाना आना जाना है। पुल पर बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियों का भारी मात्रा में दिनरात आना जाना रहता है। एक साल पहले पुल की पश्चिमी दिशा का एक छोर ढह गया था। प्रशासन ने वैकिल्पक व्यवस्था के तौर पर ग्राम मुंडिया खुर्द के पास से वाहनों को ग्राम मुल्लाखेड़ा होकर गुजारा गया था। कई महीने बाद ढह गए सिरे का निर्माण किया गया था। लाखों की लागत से एक साल पहले ही बना ये अबेंडमेंट रविवार को फिर धंस गया। पुल का हिस्सा नदी में गिरने लगा। इस दौरान मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जो लोग पुल पर थे चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे। एसडीएम मदनसिंह गर्ब्याल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें