एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले में लगंगे 250 हैंडपंप, 1.21 करोड़ स्वीकृत

Rampur Updated Fri, 24 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। त्वरित आर्थिक विकास योजना से जिले में ढाई सौ इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाएंगे। हैंडपंपों की स्थापना के लिए शासन ने 1.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। साथ ही पहली किस्त भी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के सभी जिलों से आर्थिक विकास योजना से हैंडपंपों की स्थापना का प्लान शासन को भेजा था। शासन ने 20150 हैंडपंपों के लिए 91. 52 करोड़ के बजट को स्वीकृति दे दी। साथ ही पहली किस्त के रूप में 45.76 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए। यह धनराशि सभी जिलों को जारी कर दी है। प्लान के मुताबिक मंडल में 1300 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इनमें 250 हैंडपंप रामपुर के शामिल हैं। इसके लिए 1.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 60.56 लाख रुपये जारी कर दिए गए। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजी लिस्ट के मुताबिक मुरादाबाद जनपद में 300 हैंडपंपों की स्थापना की जाएगी। इनके लिए 1.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 72.65 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसी तरह संभल में 150 हैंडपंपों की स्थापना को 72.67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहली किस्त के रूप में 36.33 लाख रुपये जारी किए गए हैं। अमरोहा में 200 हैंडपंपों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 96.90 लाख रुपये स्वीकृत कर पहली किस्त के रूप में 48.90 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। बिजनौैर में 400 हैंडपंपों की स्थापना की जाएगी। स्थापना को 1.13 करोड़ रुपये स्वीकृत कर 96.90 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें