एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मसजिद से बाघ के आने का किया ऐलान, खलबली

Rampur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैदनगर। मसजिद और साप्ताहिक बाजार में बाघ आने का ऐलान कर देने से ग्रामीणों के होश उड़ गए। लोग घरों में दुबक गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई, लेकिन पुलिस ने इस ऐलान को झूठा करार देते हुए ऐलान करने वालों को जमकर हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में बाघ का आतंक कायम है। कोसी नदी के किनारे स्थित बजावाला गांव के लोगों ने बाघ आने की सूचना आपस में देनी शुरू की, जिसके बाद कुछ लोगों ने साप्ताहिक बाजार में भी इसकी जानकारी दे दी साथ ही इसका बाकायदा ऐलान भी करा दिया। इसके साथ ही ईश्वरपुर गांव की मसजिद से भी बाघ आने का ऐलान कर दिया। ऐलान होते ही लोगों के होश उड़ गए। लोग घरों में दुबक गए। साप्ताहिक बाजार भी खाली हो गया। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हो गई। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की, जिसके बाद सूचना झूठी निकली। बाद में पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को जमकर हड़काया। साथ ही कड़ी कार्रवाई करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें