एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यात्रियों ने बस के अंदर गुजारी रात

Rampur Updated Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। नेशनल हाईवे पर मूंढापांडे के पास ट्रक खराब होने से जाम लग गया। जाम इतना बढ़ गया कि वह रामपुर तक पहुंच गया। मूंढापांडे पुलिस की जाम खुलवाने की कोशिश भी नहीं की। काफी देर के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को किनारे लगवाया गया और जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात को नेशनल हाईवे पर मूढापांडे के पास ट्रक खराब हो गया। धीरे-धीरे करके शहजादनगर तक काफी लंबा जाम लग गया। पूरी रात यात्रियों को बस के अंदर ही गुजारनी पड़ी। ट्रक खराब होने की सूचना के बाद भी मूढापांडे की पुलिस पूरी रात सोती हुई। इस बीच पूरी रात में नेशनल हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। दिन निकलने के बाद मूढापांडे पुलिस की नींद खुली। उस समय तक नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम की गिरफ्त में आ चुका था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क किनारे लगवाया। उसके बाद धीरे-धीरे जाम खुलना शुरू हो गया। दिन निकलने के बाद आधे से ज्यादा सवारी अपने परिवार के साथ पैदल ही घर लिए चले दिए। दोपहर के बाद पूरी तरह से जाम खुल गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें