रामपुर। होली पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को वाहनों की छतों का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेन, रोडवेज बस, प्राइवेट बस व अन्य वाहनों में शनिवार को बड़ी संख्या में यात्री रहे।
होली पर परिवहन निगम और रेलवे की खूब कमाई होगी। शनिवार को ट्रेनों के कोच फुल रहे तो गेट तक यात्री लटके रहे। इसके साथ ही स्लीपर से लेकर अन्य कोचों में मात्र खड़े होने तक की जगह के लिए यात्री टीटीई की खुशामद करते नजर आए। ऐसा ही कुछ हाल रोडवेज बसों का भी रहा। बसों की सीट फुल होने के बाद यात्रियों ने खड़े होकर सफर पूरा किया तो कई यात्रियों को तो छत पर भी सवारी करनी पड़ी। होली पर निकलने वाली यात्रियों की इस भीड़ से मुनाफा कमाने के परिवहन निगम ने होली प्रोत्साहन योजना भी शुरू की है। जिससे कर्मचारी भी इस मौके पर डटे रहें।