भोट। दो दिन से गायब एक 11 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गांव से एक किलोमीटर दूर नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला भोट थाना क्षेत्र के ग्राम इंड्री का है। ग्राम निवासी स्वर्गीय बरकत अली की पत्नी नगमा दो दिन पूर्व सोमवार की सुबह शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में भाग लेने गई थी। वह अपने साथ दो साल के पुत्र कासिफ को भी ले गई थी। बाकी बच्चे घर पर ही थे। सोमवार की दोपहर 11 साल की साहिबा बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान अचानक साहिबा कहीं गायब हो गई। शाम को नगमा जब शादी से वापस आईं तो उसने साहिबा के बारे में जानकारी ली। साहिबा के बारे में बच्चों से जानकारी ली। बच्चों ने उसे बताया कि वह दोपहर तक उनके साथ खेल रही थी लेकिन फिर अचानक गायब हो गई। अचानक कहीं गायब हो गई है। बच्ची के गायब होने से नगमा परेशान हो गई। परिजनों की मदद से साहिबा को काफी खोजबीन की गई, मगर उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह लोग गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नहर किनारे लोगों ने एक बच्ची के शव को देखा। बाद में पता चला कि शव नगमा का है। इस बात की खबर लगते ही नगमा के घर में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ रेप किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे व सीओ ने भी मौके पर जा कर मामले की जांच की। साहिबा के भाई इकबाल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रेप के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।