एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनाव कर्मियों को लू से बचने को करेंगे जागरूक

Rampur Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। चुनाव ड्यूटी में शामिल कर्मियों को लू से बचाने के लिए आयोग ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद महकमा अब कर्मियों को लू से बचाव के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए पोस्टर छपवाकर कर्मियों को दिए जाएंगे। साथ ही बूथों पर भी चस्पा किए जाएंगे। मौसम का मिजाज चुनाव कर्मियों पर भारी न पड़ जाए इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरतेगा। कर्मियों को लू के थपेड़ों से बचने और चपेट में आने के बाद किए जाने वाले उपचार की पूरी जानकारी दी जाएगी। एसीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि इसके लिए पोस्टर छपवाए जाएंगे। इनमें लू के बारे में जानकारी दी जाएगी। मसलन लू से बचाव के लिए कर्मी सिर ढक कर रहें, इसके लिए गमछे, छतरी या फिर कैप का प्रयोग करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। धूप में अधिक देर न रहें। तेज लू चलने की स्थिति में गीले कपड़े को सिर से बांधे। ओआरएस पाउडर के पैकेट अपने पास रखें और आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करें। तबियत बिगड़ने पर तुरंत निकट के चिकित्सक से संपर्क करें। लू से बचाव और उपचार की यह जानकारी पोस्टर के माध्यम से कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें