एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जीआरपी कर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना

Rampur Updated Mon, 07 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। लोकसभा चुनावों के लिए रामपुर से जवानों का जाना शुरू हो गया है। जीआरपी थाने से एक एसआई समेत 13 कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में शामिल किया गया है। सभी कर्मी आखिरी चरण तक मतदान कराने के बाद रामपुर लौटेंगे। दस अप्रैल को पहले चरण के चुनाव के लिए विभिन्न जिलों से कर्मियों और फोर्स की रवानगी शुरू हो गई है। चुनाव में रामपुर से 39 रोडवेज बसें भी शामिल की गई हैं। जीआरपी थाने से भी फोर्स की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 13 कर्मी शामिल किए गए हैं। फोर्स की कमी के दौरान रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ दिनों पहले ही एसपी रेलवे ने रामपुर पहुंच कर निर्देश दिए थे। थाने में शेष बचे करीब एक दर्जन कर्मियों को ही रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगाई जा रही है। जीआरपी निरीक्षक सत्यपाल शर्मा ने बताया कि थाने से एक एसआई, एक एचसीपी और 11 कांस्टेबल को चुनाव ड्यूटी में शामिल किया गया है। यह सभी कर्मी आखिरी चरण के मतदान के बद वापस आएंगे। फिलहाल पहले चरण के लिए अलीगढ़ और बागपत के लिए जवान रवाना हुए हैं। सभी जवानों को रामपुर से गईं रोडवेज बसों से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें