एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नदी पार कर रहा युवक डूबा

Rampur Updated Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खजुरिया/बिलासपुर। नदी पार रहा एक युवक बाइक समेत गहरे पानी में चला गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुरिया थाने के सीमांत बरेली जिले के थाना शीशगढ़ के ग्राम ढकिया ठाकुरान निवासी ठाकुर सुरजीत सिंह 20 वर्ष बुधवार को बाइक द्वारा ग्राम बल्ली में दावत खाने गया था। उसके साथ उसकी सात वर्षीय बहन मीनू भी थी। वह दावत खाने के बाद अपनी ननिहाल ग्राम तकिया जा रहा था। तकिया गांव से पहले रात करीब नौ बजे वह बैगुल नदी पार रहा था। नदी पार करते वक्त वह अचानक गहरे पानी में जा घुसा। जिसके कारण दोनों भाई-बहन डूबने लगे।
चीख पुकार सुन समीप के बाग में रह रहे लोगोें ने नदी में कूदकर मीनू को तो निकाल लिया, मगर सुरजीत सिंह नहीं मिल सका। गुरुवार को पूरे दिन गोताखोर युवक को खोजते रहे। शाम करीब पांच बजे युवक के शव को निकाल लिया गया। युवक की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें