एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांठ कूच करते भाजपाई गिरफ्तार, रिहा

Rampur Updated Sat, 05 Jul 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामपुर। कांठ में प्रस्तावित महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे भाजपाइयों को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि भाजपाइयों को बाद में रिहा कर दिया। भाजपाइयों का दावा है कि पांच सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी, जबकि पुलिस अफसरों का दावा है कि केवल डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांठ प्रकरण को लेकर भाजपाइयों के तेवर शुक्रवार को गर्म दिखे। महापंचायत में रामपुर से भी भाजपाइयों को बुलाया गया था। महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए भाजपाई रवाना हो रहे थे। महापंचायत में जाने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। भाजपाई मक्का मिल स्थित पार्टी दफ्तर में एकत्र हुए, जहां महापंचायत में कूच का ऐलान किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कार्यालय को घेर लिया। नगर मजिस्ट्रेट रमाशंकर गुप्ता और सीओ मिलक डा. तेजवीर सिंह और कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई। जब भाजपाई कांठ जाने के लिए निकले तो पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोक हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के बाद तुरंत रिहा कर दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नरेश पाल सिंह के मुताबिक 157 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
इससे पहले हुई मीटिंग में जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार अल्पसंख्यक तुुुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीनी मिल की जमीन पर जेल बनाने का भी मुद्दा उठाया। इस मौके पर पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, सूर्य प्रकाश पाल, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, अजय तिवारी, प्रभात अग्रवाल, देव करन गंगवार, दिलीप सक्सेना, मोहन लोधी, भागीरथ गंगवार, मुजतबा आबदी, पूनम शर्मा, कुंवर पाल, ओमप्रकाश लोधी, राम निवास सिंहल, राजीव सक्सेना, राम निवास सिंहल, पुरुषोत्तम राणा,दिलीप अरोड़ा, महेश मौर्य, दीप गोयल, देवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें