एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इलाके के विवाद में किन्नर की गोली मारकर हत्या

Rampur Updated Sun, 13 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलासपुर (रामपुर)। नगर में दिन दहाड़े तीन लोगों ने इलाके को लेकर चल रहे विवाद के चलते घर में घुसकर एक किन्नर को गोलियों से छलनी कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शीरीमियां निवासी किन्नर कश्मीरा उर्फ बुलबुल अपने साथियों के साथ एक मकान में रहती थी। शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे कश्मीरा अपने कमरे में थी और नौकरानी रिहाना उर्फ गट्टो खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बधाई मांगने गए हुए थे। बताते हैं कि तीन लोगों ने दरवाजे पर दस्तक दी और कबूतर खरीदने की बात कहते हुए गुरु कश्मीरा को पूछा। नौकरानी ने कहा कि गुरु घर पर नहीं हैं। इस बीच कमरे में मौजूद कश्मीरा ने नौकरानी से कहा कि उन्हें अंदर भेज दे। तीनों लोग घर में घुस गए। बताते हैं कि दो लोग कमरे में चले गए और एक युवक बाहर आंगन में खड़ा रहा। आरोप है कि घर बाहर खड़े युवक ने नौकरानी को तमंचे बल पर कब्जे में कर लिया। इसी बीच कमरे के अंदर मौजूद लोगों ने कश्मीरा को गालियों से भून डाला। तीन गोलियां उसकी कनपटी आदि जगह पर लगीं। वह लहूलुहान होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। परिवार के तमाम किन्नर भी पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल उमेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ आए। सीओ जोगिंद्र लाल भी पहुंच गए। पुलिस ने नगमा की ओर से गदरपुर निवासी शालू चेला कमला, तारा उर्फ ताहिर चेला शालू, शमशीर निवासी स्वार, टंाडा के मोहल्ला टंडोला निवासी शाजिया चेला तारा के खिलाफ इलाके को लेकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दो टीमों को भेजा है। वहीं पुलिस ने उत्तराखंड और यूपी के कुछ किन्नरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल उमेश कुमार सिंह का कहना है कि पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें