एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोवंशीय पशु पकड़ने पर सिपाहियों से मारपीट

Rampur Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सैदनगर(रामपुर)। सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं को पकड़कर ले जा रहे पुलिस कर्मियों को पीटकर ग्रामीणों ने गोवंशीय पशु छुड़ा लिए। घटना के बाद पुलिस ने हंगामा कर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के प्राणपुर के पास से गुजर रहे सिपाहियों को देख प्रतिबंधित पशु लेकर आ रहा एक युवक मौके से फरार हो गया। इस बीच पुलिस ने चारों गांवंशीय पशुओं को पक ड़ लिया और उन्हें चौकी ले जाने लगे, लेकिन सरावा गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीणों ने सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही सरकारी कागज भी फाड़ दिए। इस बीच घटना की जानकारी सैदनगर पुलिस चौकी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों द्वारा छुड़ाए गए गांवंशीय पशुओं में से सिर्फ एक को फिर से बरामद कर लिया। शेष तीन पशुओं को ग्रामीण अपने साथ ले गए। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को नामजद और 22 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी शबाबुल हसन के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में सरावा गांव निवासी जुल्फे, इफजाल, अहसान हैं। अदालती प्रक्रिया के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस शेष सभी लोगों की तलाश में जुट गई है। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा डाली है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें